हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 20 जून, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कोर कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल अतिथि भवन भरतपुर गेट पर संपन्न हुई जिसमें आगामी 29 जून रविवार को व्यापारी मसीहा भामाशाह की 478 जयंती पर जिला चिकित्सालय में 51 यूनिट रक्तदान करने के साथ व्यापारियों की स्वास्थ्य हेतु देश की सर्वोच्च हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य पर चर्चा आयोजित करने बिगड़ी विद्युत व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव करने व नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि नगर की क्षेत्रीय व्यवसाय समितियां को प्रतिनिधित्व देने हेतु प्रत्येक समिति से एक व्यापारि नगर टीम में लिया जाएगा इसके लिए आज 7 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, 7 संगठन मंत्री, 4 प्रचार मंत्री सहित युवा नगर अध्यक्ष की घोषणा की जा रही है जिसमें उपाध्यक्ष पद पर महावीर मित्तल, गुरमुख दास, राकेश अग्रवाल, दिलीप पांडे, राज नारायण गोद, भोला यादव, रवि मास्टर, मंत्री पद पर नागेंद्र वर्मा, प्रेम शंकर अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, महेश गुप्ता, रामनरेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, गिरधारी शरण सराफ, दीपक अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर अश्वनी गर्ग, लक्ष्मण दास, अशोक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, बालकृष्ण चतुर्वेदी, गिरीश खंडेलवाल, सचिन चतुर्वेदी, प्रचार मंत्री पद पर पूरन सिंह सविता, शरद चतुर्वेदी, प्रमोद खंडेलवाल, उपेंद्र चतुर्वेदी मनोनीत किए गए व युवा नगर अध्यक्ष पद पर श्री कृष्ण जन्मस्थान व्यवसाय समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को मनोनीत किया गया। उपस्थित उपाध्यक्षद्वय महावीर मित्तल व राकेश अग्रवाल ने व्यापारी मसीहा भामाशाह जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर हेतु व्यापारियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की दर्जनों महिला व्यापारियों की भी रक्तदान करने की बात कही व तय किया गया कि इस अवसर पर 51 यूनिट रक्तदान किया जाएगा। महामंत्री सुनील साहनी व सहमहामंत्री श्री भगवान चतुर्वेदी द्वारा संपूर्ण नगर में बिजली की अघोषित कटौती से उद्योग धंधों के साथ-साथ व्यापारियों व आम नागरिकों की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया व तय किया गया कि इस समस्या के लिए जिम्मेदार बिजली अधिकारियों को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा व समस्या समाधान के लिए इनका घेराव किया जाएगा। उपस्थित वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल व नागेंद्र वर्मा ने कहा कि जहां हर मौसम में चाहे बीमारी हो या महामारी व्यापारी सर्व समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहता है ऐसी व्यापारी की स्वस्थ चिंतन हेतु व्यापार मंडल द्वारा देश की जाने-माने मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से एक स्वास्थ्य पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें व्यापारियों की स्वास्थ्य संबंधी चिताओं का निस्तारण कराया जाएगा। कोषाध्यक्ष मीणालाल अग्रवाल व मंत्री प्रेम शंकर अग्रवाल द्वारा नगर में वृहद स्तर पर जारी क्षेत्रीय समितियां की गठन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी माह में लगभग एक दर्जन नई इकाइयों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए निरंतर संपर्क जारी है। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री शशिभानु गर्ग द्वारा किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
