• Tue. Feb 17th, 2026

हाथरस की घटना के बाद बांके बिहारी के दर्शन अब कतारबद्ध तरीके से कर सकेंगे श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Jul 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में हाथरस की घटना के बाद मथुरा पुलिस-प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। सबसे अधिक भीड़ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ती है, इसके लिए मोहन बाग में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा समेत सेवायतों के संग मीटिंग की। एसएसपी ने कहा कि मंदिर में भीड़ एकत्रित न हो, अनवरत चलती रहे, इसके लिए कतार की जरूरत है। कतारबद्ध श्रद्धालु आएंगे और उसी तरह से निकल जाएंगे तो भीड़ का दबाव मंदिर में नहीं बनेगा। इसके लिए सभी को सहयोग करना पड़ेगा। वास्तव में वीकेंड में तो भीड़ का दबाव रहता है, पर अब तो हर समय यह भीड़ लगातार बनी हुई है। इसके लिए सभी को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जुटना होगा। डीएम और एसएसपी की मीटिंग में यह तय हो गया कि एक गेट से प्रवेश मिलेगा तो दूसरी तरफ से श्रद्धालु निकलेंगे। इसके लिए सहयोग मंदिर प्रबंधन और सेवायतों का जरूरी है। यह व्यवस्था होगी तो भीड़ का दबाव कम होगा और आसानी से श्रद्धालुओं को दर्शन हो सकेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.