• Sun. May 24th, 2026

हनुमत और गोविंद विहार के बाद अब नए साल में MVDA करेगा फरह आवासीय योजना लॉन्च

ByVijay Singhal

Dec 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हनुमत विहार और गोविंद विहार आवासीय योजनाओं के बाद अब मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण नए साल में फरह आवासीय योजना लॉन्च करने जा रहा है। यह जनपद में अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना है, जो फार्म हाउस जैसी कई और बेहतरीन सुविधाओं से युक्त रहेगी। दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे स्थित रहीमपुर में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण 232 एकड़ क्षेत्रफल की फरह आवासीय योजना विकसित कर रहा है। इसके लिए 70 एकड़ जमीन का क्रय किया जा चुका है। अगले सप्ताह यह आंकड़ा 85 एकड़ और जनवरी माह में 125 से 150 एकड़ तक पहुंच जाएगा। इसी के साथ जनवरी माह में विकास प्राधिकरण इस योजना को लॉन्च करेगा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि फरह आवासीय योजना में कॉमर्शियल और आवासीय के साथ यहाँ नॉलेज पार्क, फार्म हाउस, वेयर हाउस और ग्रुप हाउसिंग के भूखंड भी होंगे। इस योजना पर 664.70 करोड़ खर्च हो रहे हैँ। इसमें 339.45 करोड़ रुपये जमीन की खरीद और 325.25 करोड़ विकास पर खर्च होंगे। उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि इस योजना के लिए 75 करोड़ रुपया मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत शासन से मिल गए हैँ। वर्तमान में जैत स्थित गोविंद विहार आवासीय योजना के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इस योजना को दिसंबर माह में ही लॉन्च किया गया है। राल स्थित हनुमत विहार आवासीय योजना के प्लाट की प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है। इस तरह मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण जनपद में निरंतर आवासीय योजना ला रहा है। फरह के बाद छाता आवासीय योजना की तैयारी रहेगी। इसके लिए शासन से 100 करोड़ रु की धनराशि मिल गयी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.