• Wed. May 20th, 2026

वित्तीय ऑडिट के बाद डिफॉल्टर सचिव, प्रधानों से हो रही,1 करोड़ 24 लाख 48000 रूपए की वसूली,, किरन चौधरी

ByVijay Singhal

Oct 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिलापंचायतराज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत की ऑडिट प्रतिवर्ष नियमित रूप से की जाती है, जिनकी वार्षिक समीक्षा  पंचायती राज समिति विधानसभा द्वारा भी होती है।कुछ सचिव, प्रधानों द्वारा बार-बार कहने के पश्चात भी ऑडिट का परिपालन नहीं कराया गया। पचायतीराज समिति ‌विधानसभा द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियाँ एवं पंचायते मथुरा द्वारा वित्तीय वर्षवार ग्राम पंचायतों में गबन की धनराशि की वसूली हेतु कहा गया है, जिसमें उत्तरदायी प्रधान, सचिव ‌को  अनेकौ बार प्रेषित पत्राचार उपरान्त भी अधिभार की धनराशि जमा नहीं कराई गई है।अधिभार की धनराशि पचायतीराज अअधिनियम की धारा-5 के अनुसार  भू-राजस्व के बकाये के रूप में ग्राम प्रधान एवं सचिव से संग्रह व्यय सहित वसूल किये जाने हेतु आदेश पारित हैं। अतः  निम्न सचिव और प्रधानों से तहसील की मदद राजस्व की भांति  से धनराशि की वसूली प्रारंभ कर दी गई है। धनराशि न जमा करने पर इनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराकर संपत्ति  जब्त  करने की  कार्यवाही भी  की जाएगी। जिनमें विकास खण्ड बलदेव की ग्राम पंचायत शाहपुर बांगर में वित्तीय वर्ष 2014-15 के अधिभार की धनराशि रु० 462320  ब्रजमोहन, प्रधान व सचिव  तथा ग्राम पंचायत सराव सहलवाहन की अधिभारित धनराशि रु0 447813  कालीचरन, प्रधान व नानकराम, सचिव से संग्रह व्यय सहित आधी-आधी वसूल करते हुए विकास खंड बलदेव से कुल अधिभारित धनराशि रु0 910133 वसूल किया जाएगा। इसी कड़ी में विकास खण्ड चौमुहां की ग्राम पंचायत सहार में वितीय वर्ष 2016-17 के अधिभार की धनराशि रू0 2159875  अजमल अली शेख, प्रधान व  विष्णु शर्मा, सचिव से, ग्राम पंचायत सेमरी की अधिभारित धनराशि रु0 45000 श्री सत्यपाल सिंह, प्रधान व श्री विष्णु शर्मा, सचिव से, ग्राम पंचायत नरी की अधिभारित धनराशि रु0 2468700.51 श्रीमती जमुना देवी, प्रधान व  विष्णु शर्मा, सचिव से, ग्राम पंचायत तरौली जनूबी की अधिभारित धनराशि रु० 4436  मोहन श्याम प्रधान व विष्णु शर्मा, सचिव से ग्राम पंचायत आंड्राई की अधिभारित धनराशि रु० 100119 श्रीमती  देवी प्रधान व  विष्णु शर्मा, सचिव से, ग्राम पंचायत अस्तौली की अधिभारित धनराशि रु०34670 श्रीमती रामवाली, प्रधान व विकास उपाध्याय, सचिव से तथा ग्राम पंचायत सेनवा की अधिभारित धनराशि रु0 1322636  राजेश शर्मा, प्रधान व  रवीद्र कुमार वशिष्ठ, सचिव से संग्रह व्यय सहित आधी आधी धनराशि वसूल करते हुए विकास खंड चौमुहा से कुलअधिभारित धनराशि रु0 6135436 वसूल किया जाएगा।. वहीं विकास खण्ड छाता की ग्राम पंचायत जटवारी ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के अधिभार की धनराशि रु0 4701630  सुरेश, प्रधान व  अजय सिंह, सचिव से संग्रह व्यय सहित आधी-आधी धनराशि वसूल किया जाएगा। दूसरी तरफ विकास खण्ड मॉट की ग्राम पंचायत खावल में वित्तीय वर्ष 2015-16 के अधिभार की धनराशि रु0 35000 श्रीमती सरोज, प्रधान व  देवीपूजन उपमन्यु, सचिव से संग्रह व्यय सहित आधी-आधी धनराशि वसूल किया जाएगा। विकास खण्ड नौहझील की ग्राम पंचायत शल्स में वितीय वर्ष 2014-15 के अधिभार की धनराशि रु0 40000 श्रीमती अंगूरी देवी, प्रधान व पन्नालाल उपाध्याय, सचिव से संग्रह व्यय सहित आधी आधी धनराशि वसूल किया जाएगा। विकास खण्ड मथुरा की ग्राम पंचायत गनेशरा ने वितीय वर्ष 2014-15 के अधिभार की धनराशि रु0 517504 श्रीमती जमुना देवी, प्रधान व ओमप्रकाश दीक्षित, सचिव से तथा ग्राम पंचायत अड्की की अधिभारित धनराशि रु0 100100 श्रीमती कश्मीरा, प्रधान व श्री ओमप्रकाश दीक्षित, सचिव से संग्रह व्यय सहित आधी-आधी वसूल करते हुए विकास खंड मथुरा से कुल अधिभारित धनराशि रु0 617604 वसूल किया जाएगा। इस प्रकार जनपद के छ विकास खंडों से कुल अधिभारित धनराशि रु 12448803 वसूलकिया जाएगा। ऑडिट अधिभार  मामले में विकासखंड बलदेव, छाता, चौमुंह की स्थिति सबसे खराब है। सबसे ज्यादा लंबित अधिभार के प्रकरण इन्हीं  विकास खंड से संबंधित है। शासन द्वारा की जा  रही सख्ती  से प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पंचायत राज विभाग गबन  हुई धनराशि का  प्रधान, सचिव से वसूली के प्रयास में जुट गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.