• Sun. May 24th, 2026

दीपावली के बाद अब कन्हैया की नगरी में ब्रजरज उत्सव की मचेगी धूम

ByVijay Singhal

Nov 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दीपों के पर्व दीपावली के बाद अब ब्रज भूमि में लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पूजा ओर यम द्वितीया का त्यौहार मनाने आ रहे हैं। इन पर्वों के बाद भगवान श्रीकृष्ण की जन्म भूमि मथुरा में 11 दिवसीय ब्रज रज उत्सव शुरू होने जा रहा है। इसमें स्थानीय कलाकार अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे तो देश भर से आने वाले प्रख्यात कलाकार अपने हुनर के जादू से ब्रजवासियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। ब्रज भूमि में वर्ष भर त्यौहार ओर उत्सवों का दौर चलता है। इन उत्सवों का हिस्सा ब्रज दर्शन को आने वाले लाखों भक्त प्रति वर्ष बनते हैं। इन दिनों गोवर्धन पूजा और यम द्वितीया के लिए लाखों लोगों का एक बार फिर इस पवित्र भूमि पर आना शुरू हो गया है। यम द्वितीया के बाद यहां उन्हें अब 11 दिवसीय ब्रजरज उत्सव का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। इस बार पांच नवंबर से 15 नवंबर तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा ब्रजरज उत्सव का आयोजन धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड पर किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ब्रजरज उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा मनोरंजन के लिए झूले आदि की व्यवस्था है। यहां फूड स्टॉल, हैंडीक्राफ्ट सहित एक जनपद एक उत्पाद की दुकान भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। स्थानीय कलाकार शाम शाम चार से सात बजे तक और अतिथि कलाकार रात आठ से 10 बजे तक अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि ब्रजरज उत्सव की तैयारी अब अंतिम दौर में हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए मंच बन रहा है। विशाल पंडाल बन कर तैयार हो चुका है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.