हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के होली गेट क्षेत्र स्थित एक कटे फटे नोट बदलने की दुकान में बीती एक फरवरी की रात हुई चोरी का शहर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शातिर चोर को रविवार को पुलिस ने एक और चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में रेकी के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ में चोर ने खुलासा किया कि दुकान से पौने दो लाख रुपये चुराए थे। दिल्ली के पहाड़गंज के रेड लाइट एरिया में उन पैसों से 10 दिनों तक अय्याशी की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि सत्य प्रकाश अग्रवाल पुत्र वेद प्रकाश अग्रवाल निवासी बल्केश्वर, आगरा की मथुरा के होली गेट इलाके में कटे-फटे नोट बदलने की दुकान है। एक फरवरी की रात को इनकी दुकान में कूमल लगाकर चोरी हुई थी। पुलिस शातिर चोर की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर राहुल पुत्र मुंशी निवासी कामा, भरतपुर, फिर चोरी की वारदात के लिए रेकी करने आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे 39500 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह माता-पिता की मौत के बाद एटा जिले के राजा के रामपुर स्थित ससुराल में जाकर रहने लगा है। कभी किसी जिले में तो कभी किसी जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देता है। एक फरवरी को वह ट्रेन से मथुरा आया था। रात को होली गेट इलाके में घूम रहा था। यहां कटे-फटे नोटों की दुकान का बोर्ड दिखा। उक्त दुकान में अचानक से योजना बनाकर अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पौने दो लाख रुपये चुराने के बाद सीधे दिल्ली चला गया। वहां पहाड़गंज इलाके के रेड लाइट एरिया में जाकर उक्त रुपयों से अय्याशी की। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी के अनुसार चोर को जेल भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
