हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पति से विवाद के बाद महिला इस कदर गुस्से में आई कि बच्चों के साथ जान देने के लिए रेल पटरी पर पहुंच गई। जानकारी होते ही महिला उपनिरीक्षक आरपीएफ टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं और महिला की जान बच गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति भूरा से झगड़ा हो गया था। बात ज्यादा बढ़ी तो महिला गुस्से में आ गई। बच्चों को साथ लेकर घर से निकली और वृंदावन रोड स्टेशन पर रेलवे की पटरी पर पहुंच गई। महिला को इस हालत में देख आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाई। तत्काल ही आरपीएफ की महिला उपनिरीक्षक मनीषा महिला के पास पहुंची। महिला से पटरी पर आने का कारण पूछा तो पति से झगड़ा होने की बात बताई। टीम ने महिला का समझाया। महिला के पति को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने महिला को समझा बुझा कर उसे पति के साथ घर भेज दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि महिला छटीकरा क्षेत्र की रहने वाली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
