• Mon. Feb 23rd, 2026

साढ़े 3 साल बाद 4 नाबालिग बच्चों की मां तांत्रिक के चंगुल से निकलकर घर पहुँची, बच्चों को देखकर छलके आंसू

ByVijay Singhal

Aug 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सुदामा गढ़ी में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब चार नाबालिग बच्चों की मां पूजा देवी करीब साढ़े तीन साल बाद अपने मायके नहीं बल्कि ससुराल और बच्चों के पास वापस लौटी। गांव निवासी नाहर सिंह की शादी वर्ष 2012 में पूजा देवी से हुई थी। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले नाहर सिंह और पूजा देवी के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। बच्चों की उम्र अभी कम है और वे मां की गैरमौजूदगी में काफी मुश्किल हालात में बड़े हो रहे थे। करीब पौने चार साल पहले पूजा देवी एक तांत्रिक और चंद्रपाल सिंह निवासी थोरै, जेवर (जिला अलीगढ़) के बहकावे में आकर अचानक घर छोड़कर चली गई थी। उसके जाने से चारों बच्चे रोते-बिलखते रह गए। नाहर सिंह ने अपनी पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने 4 जनवरी 2022 को थाना सुरीर में पूजा देवी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लंबे समय तक गुमशुदा रहने के बाद अचानक 18 अगस्त 2025 को पूजा देवी ने थाना सुरीर पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह चंद्रपाल सिंह के चंगुल से निकल आई है। उसने बताया कि चंद्रपाल नोएडा में किराये के मकान में रखकर उसे जबरन अपने साथ रखे हुए था। लेकिन अब वह किसी भी कीमत पर अपने चारों बच्चों और पति को छोड़कर नहीं जाएगी। थाना पुलिस को जानकारी देने के बाद पूजा देवी सीधे अपने ससुराल सुदामा गढ़ी पहुंची। मां को देखकर बच्चों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। लंबे समय बाद परिवार एकजुट होने पर गांव में भी चर्चा का माहौल रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.