हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) प्रनव कुमार ने बुधवार दोपहर को जंक्शन निरीक्षण किया। गंदगी व अव्यवस्था देख वह नाराज हो उठे। कहा- क्या अधिकारी अपने दफ्तरों से बाहर नहीं निकलते। इस स्थिति में उन्होंने सुधार लाने की हिदायत भी दी। एडीआरएम ने सबसे पहले प्लेटफार्म 8 के सफाई स्टोर कक्ष में पहुंचे, यहां पर सफाई के लिए प्रयोग किया जाने वाला क्लीनिंग शैंपू को लेकर कर्मचारी से पूछताछ की। रैपर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी दिखाई। प्लेटफार्म पर कई महीनों से खराब पड़ी क्लीनिंग मशीन परिसर से नहीं हटाई गई थी। इसका कारण पूछा तो कर्मचारी कुछ बोल नहीं सका। एडीआरएम बोले कि स्टेशन के अधिकारी जब दफ्तर से बाहर निकलें तभी व्यवस्था में सुधार दिखे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन कागजों में न चले। परिसर में सफाई नजर आनी चाहिए। अगर लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की हिदायत भी दी। जीआरपी थाने के पास ई-रिक्शा देखकर कारण पूछा। एडीआरएम ने कहा कि मथुरा जंक्शन की स्थिति हर जगह से खराब है इसको लेकर महाप्रबंधक भी कई बार नाराज हो चुके हैं। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम अमित आनंद, सीनियर डीईएन प्रथम नितिन गर्ग, सीनियर डीएमईसी राजकुमार वर्मा जी, स्टेशन निदेशक एनपी सिंह सहित आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
