• Wed. Apr 29th, 2026

समन्वयक गोष्ठी में एडीएम प्रशासन और एसपी ग्रामीण ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ByVijay Singhal

Jun 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार मौर्य  तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारी की दृष्टिगत अंतर विभागीय समन्वय समिति की गोष्ठी की गई l परिक्रमा मार्ग में राजस्थान के जनपद डींग के पडने वाले भाग में की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में डींग जनपद के अधिकारी भी उपस्थित हुएl एस पी ग्रामीण  सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि विद्युत विभाग पीडब्ल्यूडी, वन विभाग ,नगर पंचायत गोवर्धन व राधा कुंड तथा एमवीडीए के द्वारा समस्त कार्य समय से किए जा रहे हैं l समस्त परिक्रमा मार्ग को सीसीटीवी कैमरे से कवरेज किया जाएगा l पुलिस विभाग के द्वारा कुल 61 पार्किंग स्थल तथा 150 बैरियर पॉइंट चिन्हित किए गए हैं जिससे संपूर्ण परिक्रमा मार्ग एवं कस्बा नो व्हीकल जोन रहेगा l समन्वय गोष्ठी में अरविंद द्विवेदी सचिव एमवीडीए, एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव , क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह , एसडीएम डींग राजस्थान देवी सिंह तथा अन्य विभागों के सक्षम अधिकारी उपस्थित थे l
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.