हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 29 नवंबर। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / प्रभारी अधिकारी खनिज ने अवगत कराया है कि ईट भट्ठा सत्र 2023-24 में ईट भट्ठों के संचालन प्रर विनियमन शुल्क को गत सत्र 2022-23 में देय विनियमन शुल्क में 20 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए ईट भट्ठा सत्र 2023-2024 (01.10.2023 से 30.09.2024 तक) ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से जमा कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जनपद के समस्त ईट भट्ठा स्वामियों को सूचित किया जाता है कि ईट भट्ठा सत्र 2023-2024 (01.10.2023 से 30.09.2024 तक) के संचालन हेतु शासनादेश दिनांक 18.11.2023 के द्वारा पायों (सामान्य/जिग-जैग) की संख्या के आधार पर विनियमन शुल्क (Regulating Fees), पलोथन मिट्टी (बलुई मिट्टी) व आवेदन शुल्क जमा करने के उपरान्त ही ईट भट्ठे का संचालन किया जायेगा तथा दिनांक 30.11.2023 तक जमा की गयी विनियमन शुल्क की धनराशि पर किसी प्रकार का ब्याज देय नही होगा, किन्तु उक्त तिथिं के उपरान्त जमा की गयी धनराशि पर नियमानुसार ब्याज देय होगा, जिन भट्ठा स्वामियों द्वारा विनियमन शुल्क जमा नही किया गया है, वह तत्काल विनियमन शुल्क जमा कराना सुनिश्चित् करें। यदि कोई ईट भट्ठा बिना विनियमन शुल्क जमा के संचालित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, इसके लिए स्वयं भट्ठा स्वामी उत्तरदायी होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
