• Sat. May 16th, 2026

डीएपी खाद की किल्लत की छानबीन करने मथुरा आये अपर आयुक्त , मिली खामियां

ByVijay Singhal

Oct 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में चल रही डीएपी खाद की किल्लत की सूचना पर बुधवार को अपर आयुक्त प्रशासन आगरा राजेश कुमार ने मथुरा में फरह इलाके में रैपुराजाट व फरह सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति में कई तरह की कमियां देख अपर आयुक्त काफी नाराज दिखाई दिए जिसमें जब उन्होंने समितियों पर जानकारी करनी चाही तो उन्होंने किसी तरह से संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिले। रैपुराजाट सहकारी समिति बंद पाई गई जबकि निरीक्षण की जानकारी समिति के अधिकारी कर्मचारियों को पहले ही दे दी थी उसके वाद भी समिति बंद होने की स्थिति मिली जिससे उसके अधिकारी और कर्मचारियों से खासे नाराज दिखाई दिए। सहकारी समिति फरह में भी खुले होने बाद भी डीएपी और एनए पी मौजूद नहीं थी जबकि किसानों ने भी यहां के अधिकारी के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि यहां से डीएपी लेने पर जबरन यूरिया भी दिया जाता है जिसे लेकर उन्हें निर्देश जारी की है कि जबरन किसी भी किसान पर कोई सामना लेने का दबाव नहीं बनाया जाएगा और ये भी कहा कि यहां पूरे मामले को लेकर आगे शिकायत मिली तो कठोर कार्यवाही की जाएंगी ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.