• Thu. Feb 19th, 2026

गोवर्धन सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

ByVijay Singhal

Jun 10, 2025
Spread the love
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था और पर्याप्त स्टाफ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पतालों में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की डीएचएस बैठक, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान सीडीओ ने गोवर्धन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.