• Mon. Jun 22nd, 2026

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अमूल के स्टॉल पर बिक रहा समोसा और सैंडविच होगी कार्रवाई

ByVijay Singhal

Mar 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अमूल का स्टॉल लगा हुआ है। इसमें संचालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहा है। आदेशों को दरकिनार करते हुए स्टॉल से समोसे और सैंडविच बेच रहा है। नियम अनुसार अमूल की स्टॉल से केवल अमूल के उत्पादों की बिक्री की जा सकती है। इसके बाद भी स्टॉल संचालक नियमों को दरकिनार कर मनमानी दिखाते हुए खुलेआम अन्य सामान की बिक्री कर रहा था। खास बात ये है कि प्लेटफार्म पर हर समय अधिकारियों की मौजूदगी रहती है। फिर भी स्टॉल संचालक को जरा भी डर नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने स्टॉल पर हो रही समोसे और सैंडविच की बिक्री बंद करवा दी है। स्टॉल संचालक को चेतावनी भी दी गई है। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि स्टॉल संचालक की रिपोर्ट आगरा कार्यालय भी भेजी जाएगी। मामले में स्टॉल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.