• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही, 400 किलो दूषित पनीर, 200 किलो दूध कराया नष्ट

ByVijay Singhal

Oct 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मिलावट खोरों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसके बावजूद भी मिलावट खोरी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही। विभाग ने एक बार फिर दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 400 किलो पनीर और 200 किलो दूध नष्ट कराया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम को सूचना मिली कि बरसाना में दूषित पनीर और दूध की बिक्री की जा रही है। सूचना पर विभाग की टीम बरसाना पहुंची जहां उन्होंने जग्गू पनीर प्लांट पर छापा मारा। सहायक आयुक्त गौरी शंकर की टीम ने यहां रखे खाद्य पदार्थों को चैक किया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को निरीक्षण के दौरान दूषित पनीर और दूध मिला। जिसके बाद टीम ने पनीर और दूध का सैंपल जांच के लिए लिया और वहां रखे 400 किलो पनीर और 200 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट करा दिया।

टीम को निरीक्षण के दौरान प्लांट में गंदगी मिली। जिसे देखकर सहायक आयुक्त ने नाराजगी जताई। सहायक आयुक्त गौरी शंकर ने प्लांट संचालक को हिदायत दी कि साफ सफाई रखी जाए। खाद्य पदार्थों का निर्माण स्वक्ष जगह पर ही किया जाए। अन्यथा प्लांट को सील कर दिया जाएगा। बरसाना में कार्यवाही के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम राया क्षेत्र में पहुंची। यहां रेलवे लाइन किनारे सब्जी विक्रेताओं द्वारा हरे रंग से रंगी मटर की बिक्री की जा रही थी। जिसके बाद मौके से 10 किलो मटर जब्त कर ली गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग को मटर में खतरनाक रंग टेट्राजिन रसायन का प्रयोग होने की रिपोर्ट 7 दिन पहले ही मिली। जिसके बाद विभाग ने मथुरा में इसकी बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई थी। इसके बावजूद भी राया में खुले में मटर की बिक्री की जा रही थी। टेट्राजिन रसायन कैंसर जैसी बीमारी बनाता है। कार्यवाही के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक आयुक्त गौरी शंकर ने खाद्य कारोबार करने वालों से अपील की कि वह गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की ही बिक्री करें। मिलावट एवं दूषित पदार्थों की बिक्री करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। छापेमारी के दौरान एस पी तिवारी,गजराज सिंह,अरुण कुमार एवं देवराज सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.