• Mon. Nov 2nd, 2026

अनुपस्थित कर्मचारी को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित,,, डीपीआरओ किरन चौधरी

Byvijay.singhal1233

Oct 15, 2022
Spread the love
आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में  साफ सफाई अभियान का लिया जायजा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी
5 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस,रुका वेतन
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में सभी ग्राम पंचायतों  में जारी विशेष साफ सफाई अभियान, एंटी लारवा छिड़काव, झाड़ी कटाई ,फागिंग आदि कार्यों का भीम बांगर , मांट मूला, मांट राजा, हसनपुर, मीरपुर, अरुआ बांगर, दीवाना कला आदि ग्राम पंचायतों में निरीक्षण किया गया।
जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में क्लस्टर के अनुसार टीम बनाकर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
 मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां को रोकने के लिए सघन साफ सफाई अभियान सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराया  जा रहा है।
 उपरोक्त के क्रम में विकास खंड मांट एवं नौहझील विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया गया।
 जिसमें 13 सफाई कर्मचारी कार्य करते हुए मिले। मांट मूला में एक सफाई कर्मचारी लक्ष्मी वर्मा अनुपस्थित मिली, जिन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
 5 सफाई कर्मचारी लापरवाही से कार्य करते पाए गए जिन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह का निरीक्षण अभियान सभी विकास खंडों में चलेगा। कर्मचारियों की लापरवाही पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
जिला मलेरिया कार्यालय से सभी विकासखंड के कार्यालयों में एंटी लारवा दवा एवं अन्य कीटनाशक दवा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।जिससे इनका नियमित छिड़का सुनिश्चित हो सके। सभी ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देशित किया गया है कि पंचायत सहायक ,सफाई कर्मचारी, केयरटेकर, आंगनबाड़ी के माध्यम से डोर टू डोर मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता और  प्रचार-प्रसार भी करें।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.