हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट तहसील के अंर्तगत थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मरहला भूरेखा में बीती देर रात को मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर गोली चल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीती देर रात थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मरहला (भूरेखा) में मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर नरेन्द्र उर्फ भूरा व कुमरपाल के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। कुछ ही देर में गोलियां चलने लगीं। एक गोली कुमरपाल उर्फ करुआ (उम्र लगभग 38 वर्ष) को लग गई। सूचना के बाद पहुंची थाना नौहझील पुलिस को देख आरोपी भाग खड़े हुए। आनन-फानन में घायल कुमरपाल को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नौहझील थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक को गोली लग गई थी। जिसका मथुरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल युवक के चचेरे भाई राजकुमार शर्मा की तहरीर पर नरेन्द्र उर्फ भूरा व निरंजन पुत्रगण श्रीचंद और गांव मरहला भूरेका के ही अन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
