हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड स्थित राधा नगर कॉलोनी निवासी युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। राधानगर कॉलोनी, राधाकुंड में पंकज दास (38) परिवार के साथ रहता था। बताते हैं कि वह राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार देर रात वह गले में फंदा लगा अपने घर में बने पिलर की सरिया से लटका हुआ मिला। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के बहनोई कृष्णा निवासी राधाकुंड, मूल निवासी उडीसा ने बताया कि परिवार के साथ पंकज रहता था। उस पर दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि गृह क्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। राधाकुंड चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
