हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मारुति नगर स्थित सी एल शिशु शिक्षा निकेतन पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक की अध्यक्षता में बांग्लादेश के हिंदू नागरिकों की हत्या के विरोध में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ के मथुरा के जिलाधिकारी से मिलकर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक पंडित श्री चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की नृशंस हत्याएं हो रही हैं। लेकिन हिंदुओं के प्रति बांग्लादेश के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री मौन है। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि इस्कॉन के महंत के एडवोकेट की घातक हथियारों से हमला किया गया है। इस समय बांग्लादेश के अस्पताल में एडवोकेट भर्ती हैं और गंभीर हालत में है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित संजय पाराशर एवं महानगर अध्यक्ष पंडित रसिक शास्त्री ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि अभिलंब बांग्लादेश सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। पंडित गोविंद नारायण युवा अध्यक्ष और ब्रह्मदेव द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर भारत के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन सौंपना चाहिए जिससे कि हिंदुओं की सुरक्षा के प्रति बांग्लादेश सरकार दबाव में आए। इस अवसर पर पंडित जगदीश नीलम, विनीत द्विवेदी, नीरज गौड, तपेश पाठक, देवेंद्र शर्मा,बृजेश शर्मा, विवेक गौतम तथा नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
