• Mon. Mar 23rd, 2026

हाईवे पर कार टकराने पर हुआ विवाद, परिवार के सामने युवक को चाकू से गोदा

ByVijay Singhal

Mar 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर सोमवार को कार टकराने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने एक युवक को बीच राह रोककर चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में युवक को मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बीएसए कॉलेज के पीछे चंदा नगर निवासी 30 वर्षीय ललित अपने बड़े भाई और उनके दो बच्चों के साथ कार से अपने पैतृक गांव नौहझील जा रहे थे। रास्ते में थाना जैंत के समीप उनकी कार एक दूसरी कार से टकरा गई। इसको लेकर कार सवार चार युवकों से ललित की कहासुनी हो गई। घायल की भाभी अंशु के मुताबिक शुरुआती विवाद के बाद ललित अपनी गाड़ी लेकर आगे बढ़ गए, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। कुछ दूरी पर आरोपियों ने ललित की कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने ललित पर चाकू से एक के बाद एक तीन वार कर दिए। दिनदहाड़े हाईवे पर हुए इस हमले को देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। चारों हमलावर कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना पर माैके पर पहुंची थाना जैंत पुलिस ने लहूलुहान ललित को वृन्दावन स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद ललित की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मथुरा के अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही भाग गए आरोपियों को भी पकड़ लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.