हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में पानीघाट क्षेत्र में एक कपड़ा विक्रेता की बेटी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान राखी (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परिवार के घर से बाहर होने के दौरान राखी ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार घर लौटा, तो उन्होंने राखी को फंदे पर लटका पाकर सभी के होश उड़ गए। और घर मे चीख पुकार मच गई ।मृतका के पिता रूप सिंह मूल रूप से बदायूं के रहने वाले हैं। वे पिछले 7-8 वर्षों से पानीघाट क्षेत्र में रह रहे हैं। वह पोशाक की दुकान चलाते हैं, जबकि राखी की मां एक आश्रम में काम करती हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के भाई ने बताया कि घटना से पहले राखी की किसी युवक से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। भाई ने बताया कि पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
