हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट सोनू पत्रकार
मथुरा जिला शतरंज संगठन के तत्वाधान में ,अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर ,आज 20 जुलाई को गुड मूव चेस क्लब द्वारा , सुभाष इंटर कॉलेज में एक शतरंज प्रतियोगिता कराई गई।

जिसकी इनामी राशि 5100 और ट्रॉफी मेडल रही । इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सुभाष इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी रहे । तथा साथ मै डॉक्टर मनवीर सिंह ,मंडल अध्यक्ष होली गेट जसराज चतुर्वेदी , मंडल उपाध्यक्ष होली गेट ,प्रदीप चतुर्वेदी विकास गौतम राहुल उपाध्याय अनूप चतुर्वेदी ,गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, रविकांत श्रीवास्तव , यज्ञदात जी, नीरज चतुर्वेदी आदि रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से तथा ओपन वर्ग में कुल मिलाकर 102 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें ओपन कैटेगरी में पर्व चौधरी प्रथम, शिवा गौतम द्वितीय ,आदेश चौधरी तृतीय आकाश शर्मा चतुर्थ पंकज चतुर्वेदी पांचवें शरद चतुर्वेदी छठे, प्रियांशु शर्मा सातवें ,तनिष्क चतुर्वेदी आठवें ,अर्जुन अरोरा नवें, और रामेश्वर चतुर्वेदी 10 में नंबर पर रहे । वहीं अंडर 16 वर्ग में अभिनव शर्मा प्रथम सागर द्वितीय दिव्यांश मौर्य तृतीय विहान फोर्थ नंबर पर तथा काव्य चतुर्वेदी पांचवी नंबर पर रहे, बेस्ट गर्ल का प्राइस लकी शर्मा ने जीता तथा बेस्ट यंगेस्ट प्लेयर का प्राइस विदुन अग्रवाल को मिला, जिनकी उम्र 6 ईयर थी । तथा बेस्ट गेम का प्राइस कृष्णा उपाध्याय को दिया गया।

इस प्रतियोगिता को संचालन करने में चार विशेष आर्बिटर का विशेष योगदान रहा जिनमें इंदु भूषण सैनी ,विशाल सोनी शिवा गौतम ,आदित्य बंसल का विशेष सहयोग रहा। जिन्होंने टूर्नामेंट को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करने में मुख्य भूमिका निभाई। तथा इसी संदर्भ में गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी जी ने कहा कि यह प्रतियोगिता लगातार मथुरा शहर में कराई जाएगी।

दो और तीन अगस्त को वृंदावन में एक ऑल इंडिया ओपन टूर्नामेंट कराया जा रहा है जिसकी इनामी ही राशि 15 लाख रुपए है।
7455095736
