• Tue. Mar 31st, 2026

बाइक पर टांग दिया एक लाख रुपये की नगदी से भरा बैग, पलक झपकते चोरी

ByVijay Singhal

Jun 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट के अंतर्गत कस्बा मांट में स्थित एसबीआई बैंक से रूपये निकालने के बाद बाइक पर बैग में रखे एक लाख रुपए चोरी हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा गढ़ी बालकिशन निवासी गौरीशंकर उपाध्याय अपनी मां कृष्णा देवी के साथ मांट स्थित एसबीआई बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहा था और उसने बैंक से पैसे निकाल कर एक लाख रुपए से भरा बैग बाइक पर रख लिए तभी रास्ते में ही बाइक से ही एक लाख से भरा हुआ बैग चोरी हो गया। जब वह परचून दुकान पर सामान लेने के लिए पहुंचा तो चोरी होने की घटना के बारे में पता चला। जिसकी सूचना मांट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मांट पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जानकारी देते हुए मांट थाना प्रभारी ने राजित वर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रह है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.