• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा रेलवे जंक्शन की उखड़ने लगी पहले की रेल पटरी

ByVijay Singhal

May 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विधुत सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे की रेल पटरी उखड़ने लगी। 12 किलोमीटर की मीटर गेज को ब्राॅडगेज में बदलने का काम अब तेजगति से चल रहा है। गति शक्ति यूनिट के इंजीनियरों ने पहले वृंदावन जंक्शन की रेल पटरी को उखाड़ गया, अब उनके द्वारा गुरुनानक नगर से जंक्शन तक की रेल पटरी को उखाड़ा जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नगर निगम के चुनाव के बाद नई बस्ती क्षेत्र की रेलवे पटरी भी उखाड़ी जाएगी। करीब डेढ़ सौ वर्ष पहले मथुरा-वृंदावन के बीच डाली गई मीटर गेज रेल लाइन को उखाड़ने का काम किया जा रहा है। रेलवे मथुरा वृंदावन के बीच 12 किलोमीटर के मीटर गेज रेल ट्रैक को परिवर्तित कर ब्रॉडगेज करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद न केवल इस ट्रैक की सूरत बदल जाएगी बल्कि वृंदावन स्टेशन भी बदला बदला नजर आएगा। मथुरा वृंदावन के बीच करीब 12 किलोमीटर का रेल ट्रैक है। इस मीटर गेज को परिवर्तित करने के लिए रेलवे ने प्रोजेक्ट बनाया था। रेलवे के प्रोजेक्ट के अनुसार इस ट्रैक के ब्रॉडगेज में कन्वर्ट करने के दौरान 2 आरओबी, 17 आर यूबी के अलावा 23 छोटे ब्रिज भी बनाए जायेंगे। इस ट्रैक पर 6.6 किलोमीटर का एलिवेटेड इंबैंकमेंट ट्रैक रहेगा इसके अलावा 4.5 किलोमीटर लेबल ट्रैक बनाया जाएगा। प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ ने बताया गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों ने पहले वृंदावन क्षेत्र का रेलवे ट्रैक उखाड़ दिया है। अब उनके द्वारा नई बस्ती क्षेत्र को छोड़कर गुरुनानक नगर से रेलवे स्टेशन के बीच की मीटर गेज की रेलवे लाइन को उखाड़ा जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.