• Tue. Jun 30th, 2026

बाजना में 20 दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला

ByVijay Singhal

May 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 तुवि न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाजना के गांव जरैलिया निवासी अमित कुमार 33 वर्ष पुत्र जगवीर सिंह 13 अप्रैल शाम को घर से निकला और वापस नहीं पहुंचा। परिजन ने काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं लग सका तो गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार दोपहर राहगीरों को महारामगढ़ी नाले में शव पड़ा दिखाई दिया, जो कई दिन पुराना था और पानी में पूरी तरह गल चुका था। सूचना पर सीओ रविकांत पाराशर व इंस्पेक्टर अरुण कुमार बाल्यान मौके पर पहुंचे। युवक के पिता जगवीर सिंह ने अमित की पहचान की। पहचान करते ही पिता जगवीर सिंह गश खाकर गिर पड़े, जिन्हें पुलिस और परिजन ने संभाला। परिजन में चीख-पुकार मच गई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि करीब 20 दिन से लापता युवक अमित की पहचान पिता जगवीर सिंह ने पेट पर लगे टांकों से की है। शव कई दिन पुराना है। परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.