• Wed. Nov 4th, 2026

चालक की गलती से जाम हुए ‘सारथी’ के पहिए, मुर्गा फाटक पर 10 मिनट खड़ी रही रेल बस

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में लोको पायलट की गलती से मंगलवार को मुर्गा फाटक पर रेल बस ‘सारथी’ के पहिए जाम हो गए। इससे रेल बस गेट संख्या एक पर करीब दस मिनट तक खड़ी रही। सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया। वर्कशॉप से आई तकनीकी टीम ने इसे ठीक कर रवाना किया। वृंदावन से वापस लौटते समय गेट संख्या एक पर सुबह करीब दस बजे मुर्गा फाटक के निकट अचानक रेल बस के पहिये जाम हो गए। इससे स्टेट बैंक-कचहरी रोड पर यातायात थम गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सुबह 10.15 बजे रेल बस के पहिए जाम हो जाने की सूचना ड्राइवर ने रेलवे वर्कशाप को दी। वर्कशाप की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तकनीकी खराबी को दूर किया। दौरान करीब 10 मिनट रेल बस वहां खड़ी रही। इस दौरान रेल बस में कुल 12 सवारियां मौजूद थीं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर रेल बस के खड़ा होने के बाद उसका कंट्रोल डिवाइस लॉक हो गया था। नई रेल बस में हाईटेक सिस्टम लगा है। चालक द्वारा यदि एक मिनट तक कोई मूवमेंट नहीं किया जाता है तो उसका वीसीडी स्वत: लॉक हो जाती है। वर्कशाप की टीम ने उसे रीसेट किया तब रेल बस चली। डीआरएम के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेल बस लोको चालक की गलती से रुक गई थी। इस संबंध में जांच की जाएगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.