हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी के गांव धानातेजा में अज्ञातों ने घर में अकेली रह रही वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। रात को सबसे पहले पडौसी को जानकारी हुई इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।गांव धानातेजा निवासी 68 वर्षीय सावित्री पत्नी लोकमन रविवार की रात रोजाना की तरह घर में अकेले सो रही थी। नौ बजे के करीब पड़ोसी उसे देखने गया तो वृद्धा बिस्तर पर पड़ी थी, उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा था और नाक से खून बह रहा है। यह देख पड़ोसी ने हल्ला मचा दिया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथमदृष्टया वृद्धा की हत्या गला दबाकर प्रतीत हो रही है। 35 वर्ष पहले मृतका के पति लोकमन की मौत हो गई थी और 18 साल पहले बेटे चरण सिंह की मौत हो गई। चरण सिंह की मौत के बाद उसकी बहू वीनेश भी मायके चली गई। पूछताछ में पता चला है कि रविवार को दिन में कुछ लोग सावित्री के बारे में पूछताछ कर रहे थे। मृतक वृद्धा के नाम 50 वर्गगज में बना मकान है। संभवत: प्राॅपर्टी के लिए हत्या हुई हो, स्पष्ट रूप से जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। हर्षिता सिंह, सीओ रिफाइनरी ने बताया वारदात स्थल का निरीक्षण किया है। कुछ ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जिनके आधार पर जल्द ही पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करेगी। मृतका के भतीजे छोटेलाल की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
