हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 01 मई। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं सुचारु रुप से सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने तहसील गोवर्धन की नवीन मण्डी स्थल में बने नगर पंचातय गोवर्धन, नगर पंचायत राधाकुण्ड, नगर पंचायत बरसाना एवं नगर पंचायत तथा तहसील छाता के सरस्वती विद्या मन्दिर में बने नगर पालिका कोसीकलां, नगर पंचायत छाता, नगर पंचायत नन्दगांव तथा नगर पंचायत चौमुहां के स्ट्रांॅग रूमों का निरीक्षण किया।
श्री खरे ने निर्देश दिये कि सुरक्षा व्यवस्थाओं का विषेश ध्यान देते हुए सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करे। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त बूथों पर जाकर स्वयं निरीक्षण कर लें यदि कहीं कोई कमी मिलती है तो उप जिला निर्वाचन अधिकारी या संबंधित उप जिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुए निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि अपनी डयूटी का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें। सभी सेक्टर मजिस्टेªट अपने जोनल मजिस्टेªटों से समन्वय स्थापित करते हुए चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करायें। सभी पीठासीन अधिकारी चुनाव नियमों का पालन करते हुए कार्य करें तथा जहां परेशानी उत्पन्न हो वहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी सम्पर्क करते हुए निस्तारण करायें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्कूल, स्ट्रॉगरूम, पेयजल, शौचालय बैरीकैडिंग, बैरियर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उक्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं ससमय पूर्ण कर लें। उक्त कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आवश्कता अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए तथा निरंतर निगरानी रखी जाए। सभी स्ट्रांगरूमों पर सीलिंग, शार्ट सर्किंट, खिड़कियां, दरवाजे आदि की गहना से जांच कर लेें और आवश्यकतानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। परिसर की बैरीकैडिंग मजबूत एवं सुरक्षित हो। सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पॉइंट टू पॉइंट डयूटी एवं रोस्टर बनाते हुए सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाये।
निरीक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय, उप जिलाधिकारी गोवर्धन कमलेश कुमार गोयल, डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता, दीपिका मेहर तथा छाता के निरीक्षण में उप जिलाधिकारी छाता स्वेता, डिप्टी कलेक्टर प्रीति जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अभिनव मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी सहित अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
