• Mon. Jun 29th, 2026

श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण: हिंदू महासभा के वाद में जन्मस्थान ट्रस्ट ने मांगा समय

ByVijay Singhal

Apr 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के वाद में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट ने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चल रहे वाद में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अदालत में हाजिर हुआ। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख तय की है।अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के वाद में शुक्रवार को सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इस केस में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड भी अदालत में हाजिर हो गया। इनकी ओर से अधिवक्ता जीपी निगम मौजूद रहे, जबकि श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव और श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल अदालत में मौजूद रहे। इन्होंने अदालत से जवाब दाखिल करने लिए समय मांगा है। वादी दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके केस में अब सभी प्रतिवादीगण हाजिर हो गए हैं। अब अदालत में 11 मई को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि हिंदू सेना ने कृष्ण जन्म स्थान की जमीन से ईदगाह को हटाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री के वाद में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में एक बार फिर से तारीख लगी है। उनके केस में हाईकोर्ट द्वारा स्टे किया गया है। वहीं शिशिर चतुर्वेदी के वाद में भी अदालत में प्रतिवादियों के गैर हाजिर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामलों में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख तय की है। अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री के वाद में हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई में फाइनल आर्डर होना बाकी है, जिसके चलते अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.