• Mon. Jun 29th, 2026

थाना महावन पुलिस द्वारा नाबालिग पीडिता को बहला फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना महावन पुलिस ने नाबालिग पीडिता को बहला फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय महावन के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष महावन के कुशल नेतृत्व में थाना महावन पुलिस टीम द्वारा नाबालिग पीडिता को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त संतोष पुत्र करूआ भगत निवासी लोहवन थाना जमुनापार जनपद मथुरा को दिनांक 28.04.2023 समय 10.40 बजे थाना महावन क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रावली मन्दिर चौराहा से करीब 25 कदम जमुनापार की तरफ से गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.04.2023 को नाबालिग पीडिता को अभियुक्त संतोष उपरोक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । पीडिता व अभियुक्त उपरोक्त की तलाश व सुरागरसी पतारसी की जा रही थी । पीडिता उपरोक्त को सकुशल बरामद किया जा चुका था । इसी क्रम में आज दिनांक 28.04.2023 को अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम व पता,संतोष पुत्र करूआ भगत निवासी लोहवन थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.