• Mon. Jun 29th, 2026

सलमान खुर्शीद ने मथुरा में किया प्रचार:निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के लिए वोट मांगे;

ByVijay Singhal

Apr 28, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने वोट मांगे। हालांकि कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा पर दूसरे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिनको पार्टी ने अनुशासन हीनता बरतने के कारण पार्टी से बाहर कर दिया है। पूर्व केंद्रीय विदेश एवं कानून मंत्री सलमान खुर्शीद मथुरा पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार रावत के लिए इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उनके चुनाव चिन्ह जीप के लिए वोट मांगे । सलमान खुर्शीद ने लोगों को समझाया और संदेश दिया कि भगवान कृष्ण की नगरी से पूरे विश्व में संदेश जाता है। देश प्रदेश में चाहे कोई सरकार हो। सरकार के इशारे पर मुस्लिमों के साथ अन्याय और सख्ती हो रही हो। लेकिन मुसलमान भाइयों को अपने हिंदू भाइयों पर पूरा यकीन है पूरा भरोसा है। सलमान खुर्शीद ने अतीक की हत्या के मामले को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा कि अतीक की माफिया गिरी से कोई लेना देना नही है । इस सब मामलों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और सरकार के मंत्री के उस आरोप पर की विपक्ष ने अतीक की हत्या कराई है पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह प्रदेश की कानून व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हूं। कैसे संतुष्ट हूं जब दिनदहाड़े एक महिला को एक युवती को गोली मारकर सरे बाजार में मार दिया जाता है। कैसे संतुष्ट हों जाऊ कि जब कोई यह कहता है कि मुझे पुलिस की हिरासत में मत भेजिए कि मैं नहीं बचूंगा। उन्होंने विकास दुबे कांड सहित सारे मामलो की जांच की मांग की और कहा कि जब सरकार ज्यूडिशियल जांच के आदेश दे रही है तो यह माना जाता है की सरकार को लगता है कि कुछ गलत हुआ है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर तब मानेंगे जब दिनदहाड़े महिलाओं की हत्याओं पर अंकुश लग पाएगा। जो बार बार तस्वीर देखने को मिल रही हे वह तस्वीर देखने को नहीं मिलेगी। कांग्रेस नेता ने सभा के अंत में पूर्व विधायक और मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी राजकुमार रावत के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। कांग्रेस ने मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक राजकुमार रावत को समर्थन दिया है। लेकिन पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा पर पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू के नामांकन को सही मानते हुए उनको कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी माना था। लेकिन पार्टी के स्थानीय और प्रदेश नेतृत्व पूर्व विधायक राजकुमार रावत को अधिकृत प्रत्याशी बता रहा है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.