• Mon. Jun 29th, 2026

व्रन्दावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वैचारिक प्रबोधन कार्यशाला का समापन

ByVijay Singhal

Apr 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वैचारिक प्रबोधन कार्यशाला का समापन हो गया। इस दौरान दो सत्र हुए। दोनों ही सत्रों में देश भर से आए प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं पर मंथन कर उनका समाधान किया। वक्ताओं ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान होगा, तभी शाखाओं का विस्तार भी संभव है। जनता की समस्या और सेवा ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने पूर्वोत्तर राज्यों में बड़े पैमाने पर ईसाई मिशनरी धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर चिंता जताते हुए कहा कि इन षड्यंत्रों को जड़ से उखाड़ने के लिए जन-जन को संघ की शाखाओं से जोड़कर सनातनी परंपराओं में शामिल करना होगा। उन्होंने 2024 तक देश के एक लाख गांवों तक विहिप के कार्य को और अधिक विस्तार करने पर बल देते हुए कहा कि हित चिंतकों की संख्या एक करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि जाति विभेद को दूर कर केवल राष्ट्र को समृद्ध करने का ध्येय रखना होगा। इसके लिए संघ की देश भर में लगने वाली 60 हजार से अधिक शाखाओं का आगामी 2025 में होने वाले शताब्दी वर्ष से पूर्व विस्तार कर एक लाख का लक्ष्य पूरा करना है। उन्होंने संघ की शाखाओं के माध्यम से लोगों को जोड़कर सनातनी परिवेश में शामिल करने का आह्वान किया। सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में मिशनरियों की साजिश को समाप्त कर जन-जन में सनातन की संस्कृति को प्रेरित करने का काम करें। सह सर कार्यवाह अरुण ने कहा कि हब समय आ गया है कि हमें शाखाओं का विस्तार करना होगा। कार्यशाला में संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, सह प्रचार प्रमुख आलोक, बौद्धिक वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख संजय, सह व्यवस्था प्रमुख शिव कुमार, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम, प्रांत प्रचारक हरीश, अलीगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग प्रचारक मथुरा अरुण, जिला प्रचारक चंद्रशेखर और केशव धाम निदेशक ललित थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.