हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में 24 घंटे के अंतराल में 10 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या है। संक्रमितों में एक किशोर भी शामिल है। अब जिले में 17 सक्रिय केस हो गए हैं। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी जिले में 10 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एक महिला द्वारका नगर निवासी है। एक संक्रमित व्यक्ति महेश नगर का रहने वाला है। एक संक्रमित राया निवासी है। एक बुजुर्ग महिला एवं एक पुरुष सोनई के रहने वाले हैं। एक संक्रमित नगला नेता, एक पुरुष महावन, एक संक्रमित महिला औरंगाबाद, एक अन्य संक्रमित महिला ओडी कॉम्पलेक्स और संक्रमित किशोर चंद्रपुरी का रहने वाला है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के घर पहुंची। यहां घरों को सैनिटाइज किया गया। निकट परिजनों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। संक्रमितों को आवश्यक दवाएं देते हुए होम आइसोलेट किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
