• Mon. Jun 29th, 2026

थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत गांव ककरारी में मिट्टी की ढाय गिरने से महिला की मौत

ByVijay Singhal

Apr 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत गांव ककरारी में मिट्टी की ढाय गिर गई। इसमें तीन महिलाएं एवं लड़की दब गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद चारों को मिट्टी के नीचे से निकाला और अस्पताल ले गए। इसमें एक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो महिलाओं सहित लड़की घायल है, जिन्हें इलाज केलिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव ककरारी में दोपहर को घटित हुई। गांव निवासी पिंकी पत्नी ओमप्रकाश, पिंकी पत्नी राजकुमार, राजेश पत्नी बनी सिंह और मुस्कान पुत्री बनी सिंह निवासी गांव लोहागढ़ ककरारी में स्थित सूखे पोखर में से चिकनी मिट्टी निकाल रहीं थीं। मिट्टी निकालते समय ढाय गिर गई। आवाज सुनकर आसपास जमा लोगों ने ग्रामीणों को सूचना दी। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने धीरे-धीरे मिट्टी हटाकर चारों को बाहर निकाला। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी मांट पर लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने 40 वर्षीय पिंकी पत्नी ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। राजेश, पिंकी एवं मुस्कान घायल हैं। इनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.