हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर लगाई गई बैरिकेडिंग के हटाए जाने से स्थानीय लोग और व्यापारी राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि इस बैरिकेडिंग के हटाए जाने से क्या लाभ और नुकसान हुआ इसका अंदाजा शनिवार और रविवार को होने वाली भीड़ के आने के बाद ही पता चल सकेगा, लेकिन बुधवार को मंदिर में भीड़ का दबाव बहुत कम ही देखा गया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर मार्गों पर बैरिकेडिंग करने की योजना बनाई। इस योजना के बाद पिछले दिनों नगर निगम प्रशासन ने विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी पुलिस चौकी के पास तक समानांतर लोहे की बैरिकेडिंग कर डाली। हालांकि बैरिकेडिंग की शुरूआत में ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने विरोध किया और काम को बीच में रोक दिया गया लेकिन बाद में इसे लगा दिया गया। इस बैरिकेडिंग को लगाने के बाद से ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई। स्कूल की वैन अंदर न आने से अभिभावक जहां बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने के लिए बाध्य हुए वहीं क्षेत्र का व्यापार भी चरमरा गया। इस बैरिकेडिंग के विरोध में मंगलवार को लामबंद हुए व्यापारियों और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्रशासन बैकफुट पर आया और बैरिकेडिंग को हटवा दिया गया। स्थानीय व्यापारी अमित गौतम, गोविंद खंडेलवाल और अलौकिक शर्मा ने कहा कि बैरिकेडिंग के हटने से लोगों को राहत मिली है। बच्चों के स्कूलों की बसें घर तक पहुंचीं वहीं लोगों की अन्य समस्याएं भी कम हुईं हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
