हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में न तो डग्गामार वाहनों पर अंकुश लग रहा है और न ही अवैध बस अड्डे ही बंद हो पाए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन और यातायात पुलिस ने एक से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर कार्रवाई की थी, लेकिन दोनों विभागों की कार्रवाई बेअसर साबित हुई है।
अप्रैल माह की शुरूआत में परिवहन और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने औरंगाबाद बस स्टैंड, नया बस अड्डा के सामने चल रहे अवैध बस अड्डा को हटाया। टीम ने यहां पर डग्गमार वाहनों को सीज तथा चालान भी किए, लेकिन जैसे ही टीम गई औरंगाबाद तिराहे पर बस अड्डा पुन: संचालित हो गया जो कि अभी तक बदस्तूर जारी है। रोजाना यहां से लगातार बस गुडगांव के लिए संचालित हो रही है। जबकि यहां से रोजाना परिवहन विभाग के साथ ही पुलिस अधिकारियों की गाड़ी गुजरती है, लेकिन डग्गामार वाहन चालकों को पुलिस और परिवहन विभाग का कोई खौफ नहीं है। इधर, हाईवे थाना क्षेत्र स्थित भरतपुर मार्ग पर वाहनों के कारण हाईवे पर जाम लगने का सिलसिला भी जारी है। यहां डग्गमार वाहनों के कारण हाईवे थाने के पास ही पुल पर जाम लगा रहता है। मनोज वर्मा, एआरटीओ ने कहा डग्गमार वाहन और अवैध बस अड्डों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उनके पुन: संचालित होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो तो पुन: कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
