हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मई और जून माह में न्यायालय सुबह सात बजे से एक बजे तक चलेंगे। एक मई से यह समय लागू हो जाएगा। हाईकोर्ट के पूर्व आदेश के अनुपालन में जिला जज आशीष गर्ग ने समय परिवर्तन को लागू किया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन, मथुरा, बाह्य न्यायालय छाता एवं ग्राम न्यायालय, मांट की आख्या प्राप्त की गई।
अध्यक्ष/सचिव, बार एसोसिएशन, मथुरा, बार एसोसिएशन, छाता एवं बार एसोसिएशन, मांट द्वारा प्रेषित लिखित सहमति के आधार पर माह मई व जून के दौरान न्यायालयों का समय प्रातः 07.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक, कार्यालयों का समय प्रातः 06:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक तथा मध्यान्ह काल (भोजन अवकाश) प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक रखने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में न्यायालयों का समय प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक, कार्यालयों का समय प्रातः 06:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक तथा मध्यान्ह काल (भोजन अवकाश) प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
