• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा। निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक कराना हमारी जिम्मेदारी: आईजी

ByVijay Singhal

Apr 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनावों को शांति से संपन्न कराने के लिए खाकी ने कमर कस ली है। मंगलवार को आईजी आगरा ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों से बातचीत की। निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होना है। इससे पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय लगातार मतदान स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को परखने में लगे हुए हैं। मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र दीपक कुमार पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से निकाय चुनाव को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का ब्यौरा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। महानिरीक्षक ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए मतदान भयमुक्त होना चाहिए। जनता को लगे कि पुलिस उनके साथ खड़ी है। कोई आचार संहिता का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। शांति पूर्वक चुनाव कराना हमारा दायित्व है और हम इसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने थाना कोतवाली स्थित प्रेमदेवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने मतदान स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शहर में पैदल गश्त की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.