हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 24.04.2023 को मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष मीना द्वारा नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सफल एवं शान्तीपूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में नगर पंचायत/नगर पालिका में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों का निर्वाचन बैलेट पेपर के माध्यम से कराये जाने हेतु पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को बी०एस०ए० डिग्री कालेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के समय कार्मिकों को व्यवहारिक एवं क्रियाशील (Hands on) प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में अनुपस्थित कार्मिकों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951की धारा 134 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध मानते हुऐ अनुपस्थित कार्मिकों के विभाध्यक्षों को अनुपस्थित कार्मिक की अनुपस्थिति का कारण प्राप्त कराने हेतु पत्र निर्गत करते हुऐ सम्बन्धित कार्मिक का स्पष्टीकरण तत्काल उपलब्ध कराने हेतु आदेश निर्गत किये गये। साथ ही सम्बन्धित विभाग के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि जिन कार्मिका का स्पष्टीकरण सन्तोषजनक नहीं पाया जायेगा, उनके विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
