हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। क्षेत्र में चोरी, लूट एवं छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिरों को हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके कब्जे से छिनैती का मोबाइल, चोरी की बाइक तथा गैस सिलिंडर, पेचकस, छैनी व प्लास बरामद किया है। हाईवे थाने के राधापुरम स्टेट चौकी प्रभारी दीपक नागर को मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में लूट, छिनैती एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर महाराजा पार्क से लॉयर्स काॅलोनी वाले रास्ते के पास घूम रहे हैं। चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी को दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर चौकी प्रभारी टीम के साथ मुखबिर द्वारा
बताए स्थान पर पहुंच गए। यहां दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए। टोकने पर वह भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम थाना हाईवे के सराय आजमाबाद स्थित जमुना काॅलोनी निवासी अर्जुन ठाकुर व राजेंद्र कुमार बताया।
इनके कब्जे से पुलिस ने बाइक, मोबाइल तथा चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए हैं। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने एक गैस सिलिंडर भी बरामद किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि बरामद बाइक को अभियुक्तों ने दो माह पहले आजमपुर स्थित शराब के ठेके से चुराया था। साथ ही मोबाइल को आठ महीने पहले गोवर्धन चौराहा से राधापुरम चौराहा के बीच सर्विस रोड से एक व्यक्ति से छीना था। गैस सिलिंडर के बारे में बताया कि एक माह पूर्व कलेक्ट्रेट कॉलोनी सराय आजमाबाद स्थित एक मकान से चोरी किया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के बदमाश हैं। राह चलते लोगों से मोबाइल छीनना, घरों में चोरी करना तथा रास्ते में खड़ी बाइक चुराना इनका मुख्य कार्य है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes