• Mon. Jun 29th, 2026

श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने का आ गया है समय

ByVijay Singhal

Apr 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की कालीदह स्थित ठा. राधारसबिहारी मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की बैठक में महंत चंद्रदास महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने का समय आ गया है। इसके लिए हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। संतों और धर्माचार्यों को भी इस यज्ञ में अपनी सहभागिता करनी होगी। उन्होंने बताया कि कालीदह स्थित ठाकुर राधारस बिहारी महाराज मंदिर के पाटोत्सव पर देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान में साथ देने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने जो बीड़ा उठाया है, उसमें हर संत, महंत, धर्माचार्य को साथ चलना होगा। तभी हमें सफलता हासिल होगी। 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर ठाकुर राधारस बिहारी महाराज का पहला पाटोत्सव है। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि हमें भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि अतिक्रमण मुक्त चाहिए, तो सभी को एक साथ कदम मिलाने होंगे। डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, जगदीश प्रसाद शुक्ला, कृष्णादेवी, सुशील शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, पवन शुक्ला, राकेश यादव, राज यादव, जगवती यादव, साक्षी शुक्ला डा. एसएस यादव भी थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.