हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री राधाकुंड पहुंचे। यहां संत बाल योगेश्वर से उनके आश्रम पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत में उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक मेघ श्याम सिंह और गोवर्धन नगर पंचायत से प्रत्याशी रागिनी शर्मा, रामधन शर्मा ने आशीर्वाद लिया। बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों भारत को हिन्दू राष्ट्र बनवाने के व्यानों को लेकर सुर्खियों में शास्त्री गोवर्धन क्षेत्र के कस्बा राधाकुंड स्थित बाल योगेश्वर आश्रम पहुंचे। जहां संत बाल योगेश्वर महाराज से शिष्टाचार भेंट वार्ता के उपरांत हिंदुत्व और सनातन धर्म को लेकर चर्चा की।धीरेंद्र शास्त्री के राधाकुंड आगमन की जानकारी होने पर उनके समर्थकों का बड़ी संख्या में हुजूम स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। राधाकुंड वासियों के बीच पुष्प माला और पटुका ओढ़ने के लिए होड़ लग गई। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ब्रज वासियों के उत्साह और प्रेम को देखकर खुश हो गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
