हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 21 अप्रैल/ मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी
कार्मिक) नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 का मतदान राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जनपद मथुरा में प्रथम चरण में दिनांक 04.05.2023 को सम्पन्न होना है। जनपद मथुरा में समस्त नगर निकायों का निर्वाचन एक साथ होना है। निर्वाचन को सकुशल एवं निर्विहन सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आयोग के निर्देशानुसार पोलिग पार्टियों का गठन किया जा रहा है, नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 05 कार्मिक होंगें। पोलिंग पार्टी में मतदान अधिकारी प्रथम एंव मतदान अधिकारी चतुर्थ के कार्य की प्रकृति समान है।
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में जिन कार्मिकों (अधिकारियों/कर्मचारियों) को प्रथम नियुक्ति पत्र प्राप्त हो गये हैं, वह नियुक्ति पत्र में दिये गये निर्धारित दिनांक, समय व स्थान बी0एस0ए0 इन्जीनियरिंग कॉलेज, नये बस स्टेण्ड के पास मथुरा में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जो मतदान अधिकारी प्रशिक्षण हेतु उपस्थित नहीं होगें, उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध मानते हुऐ सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
