हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव बरहाना निवासी 28 वर्षीय उमेश उर्फ उम्मेद पुत्र दुलीराम 12 अप्रैल को खेत की कहकर घर से निकला, मां और बहन को गाली और जातिसूचक अपशब्द कहने पर कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव बरहाना निवासी 28 वर्षीय उमेश उर्फ उम्मेद की हत्या की गई थी। हत्यारोपित गांव का ही निकला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त खून से सना पत्थर और कपड़े बरामद हुए हैं।कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव बरहाना निवासी 28 वर्षीय उमेश उर्फ उम्मेद पुत्र दुलीराम 12 अप्रैल को खेत की कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। 17 अप्रैल को गांव में ही पुरानी फैक्ट्री के समीप सूखी नाली में ईंटों से दबा उसका शव मिला। पिता ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव के ही वीरेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह उमेश को बचपन से जानता था। वह बात-बात पर मेरी मां और बहन को गाली देता और जातिसूचक शब्द कहता। 13 अप्रैल को वह ठेका से शराब लेकर गांव की ओर जा रहा था कि गोशाला के समीप उमेश मिल गया। उस दिन भी उमेश ने शराब पी रखी थी। उसने फिर गाली दी और थप्पड़ मारा। पास में रखा पत्थर उठाकर उमेश के सिर पर मार दिया। बाद में उसके शरीर को ईंट-पत्थरों से ढक दिया। इसके बाद वीरेंद्र कई बार घटना स्थल पर उमेश को देखने आया था। उसने पुलिस को खून से सना पत्थर और कपड़े बरामद कराए।
