हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टाउनशिप के समीप वृंदावन दर्शन कर आगरा लौट रहे खिलौना व्यवसायी व उसके साले की कार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार जीजा-साले दोनों की मौत हो गई। खिलौना व्यवसायी सौरभ कुशवाह (30) निवासी हींग की मंडी आगरा अपने साले आयुष कुशवाह (20) निवासी गांधीनगर आगरा के साथ रविवार की शाम वृंदावन ठाकुर जी के दर्शन के लिए आए थे। सोमवार को तड़के तीन बजे कार से वापस घर लौट रहे थे। रिफाइनरी थाना क्षेत्र में हाईवे के टाउनशिप तिराहा स्थित फ्लाईओवर पर उनकी कार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आयुष को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। रिफाइनरी पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
