हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।छाता में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गिन्नी फैक्टरी में काम करने वाला गांव चंदौरी निवासी 35 वर्षीय निरोती सोमवार रात बाइक से अपने साथी को उसके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। अभी वह हाइवे पर थाने के निकट फ्लाई ओवर पर पहुंचा था तभी तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। दोनों बाइक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने निरोती को मृत घोषित कर दिया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
