• Mon. Jun 29th, 2026

जिला अस्पताल में छह चिकित्सक समय से नहीं पहुंचे, दर्ज हुई अनुपस्थिति

ByVijay Singhal

Apr 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह भी कुछ डॉक्टर्स समय से नहीं पहुंचे। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज में प्रकाशित खबर के बाद सक्रिय हुए सीएमएस ने नियत के 50 मिनट बाद भी नहीं पहुंचे 6 चिकित्सकों की हाजिरी रजिस्टर में अनुपस्थिति लगा दी। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने चिकित्सकों के कक्षों में ताले शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें सोमवार को जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के देर से अपने कक्ष में पहुंचने की खबर थी। मंगलवार को सुबह सीएमएस ने हाजिरी रजिस्टर अपने कार्यालय में रखवा लिया। वहीं डॉक्टर्स ने आकर हाजिरी लगाई। इसके बाद भी कुछ डॉक्टर्स समय से अस्पताल नहीं पहुंचे। इस पर करीब 8.50 बजे सीएमएस ने रजिस्टर को बंद कर दिया और इस समय तक न पहुंचने वाले 6 डॉक्टर्स की रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज कर दी। अनुपस्थित चिकित्सक में डॉ. लाल सिंह, डॉ. रमेशचंद्रा, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. रितु रंजन, डा. बीडी भास्कर, डा. एसएस भदौरिया शामिल हैं। इनसे जवाब भी मांगा गया है। ओपीडी का समय सुबह 8 बजे शुरू होता है। सभी डॉक्टर्स समय से आ जाते हैं। इनमें से कुछ वार्ड में भर्ती अपने मरीजों को देखने चले जाते हैं। जबकि कुछ ओपीडी कक्ष में। कभी डॉक्टर्स देर से आते हैं तो उनका निरीक्षण भी होता है। इसमें मंगलवार को छह चिकित्सक 8.50 तक नहीं आए थे। इस पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई है। साथ ही उनसे जवाब भी मांगा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.