हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में मार्च के अंत से लगातार कोराेना संक्रमित बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने कोविड की गाइड लाइन जारी कर दी है। उसका न तो लोगों पर असर दिख रहा है। अस्पताल प्रशासन भी इसके पालन के लिए ठोस कदम उठाता दिख रहा है। जनपद में 17 दिन में 30 संक्रमित मिल चुके हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व कोविड की गाइड लाइन जारी की है। इसमें मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन किया जाना था। इसके बाद भी स्कूल, अस्पताल में कहीं भी गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार को उपचार के लिए पहुंचे अधिकांश मरीज बिना मास्क के थे। सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। कमोवेश यही हाल स्कूलों में भी दिखा। इक्का दुक्का बच्चा ही मास्क लगाए दिख रहे थे। कुछेक अभिभावकों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांशत: अपने बच्चों को सुबह छोडऩे और दोपहर में लेने के लिए आए तो उन्होंने भी मास्क नहीं लगा रखा था। सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि लोगों को जागरुक करने के लिए पंजीयन कक्ष, ओपीडी कक्ष के बाहर कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए नोटिस चस्पा है। उद्घोषणा के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है फिर भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं।
मथुरा। जिले में सोमवार को एक चिकित्सक समेत 4 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो संक्रमित व्यक्तियों ने अन्य जनपदों में अपनी जांच कराई थी। वहां से इनकी रिपोर्ट जनपद के कंट्रोल रूम को भेजी गई है। संक्रमितों में शामिल महिला चंदनवन काॅलोनी की रहने वाली है। वहीं चिकित्सक महिला चिकित्सालय से जुड़े हैं। एक व्यक्ति फोंडर स्थित नगला बर और दूसरा रिफाइनरी नगर का है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 18 है। सभी संक्रमितों के परिजनों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
