• Sat. Nov 28th, 2026

विद्युत निगम की लापरवाही से 11 हजार लाइन का तार दो घरों में गिरने से टेम्पो में लगी आग

Byvijay.singhal1233

Apr 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में विद्युत निगम की लापरवाही से 11 हजार केवीए की जर्जर लाइन का तार टूटकर दो घरों पर गिर गया। हालांकि कोई हादसा तो नहीं हुआ लेकिन आर्थिक क्षति हुई है। शनिवार सुबह तराश मंदिर क्षेत्र से गुजर रही जर्जर 11 हजार केवीए की लाइन का तार टूटकर दो घरों पर गिर गया। गोकुल और रमादेवी के घरों पर गिरे तार से घरों में करंट फैल गया। आननफानन लोगों ने निगम को सूचित कर लाइन बंद कराई। इस बीच गोकुल के घर के बाहर खड़ा उसके मालिक का टेंपो जल गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार लाइन जर्जर हालात में है। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.