• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा। बलदेव में आक्रोशित ग्रामीणों ने रुकवाया आगरा उत्तरी बाईपास का निर्माण

ByVijay Singhal

Apr 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में बलदेव क्षेत्र से होकर निकल रहा आगरा उत्तरी बाईपास मार्ग के सिक्स लेन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। एनएचएआई के अनुसार बाईपास को एक ओर नेरा-मादौर के पास यमुना एक्सप्रेस वे से और दूसरी ओर रैपुरा जाट के पास ग्वालियर रोड से जोड़ा जा रहा है। बलदेव में कट न दिए जाने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए काम रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारी सहमति न बनने पर बैरंग लौट गए।उत्तरी बाईपास के लिए बलदेव क्षेत्र के किसानों की जमीन अधिग्रहण की है। बलदेव की सीमा में ग्रामीण सड़क पर आवागमन नहीं कर सकेंगे। कई मीटर ऊंचाई पर बन रही सड़क पर चढने-उतरने का एनएचएआई ने कोई कट नहीं दिया जा रहा है। इससे बलदेव क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को कंजौली घाट के नगला राधे, नौहां, पक्की गढ़ी, नगला बेर, नगला डियौढि़या, नगला संजा, गढ़ी आशा के ग्रामीण नगला राधे के निकट एकत्रित हुए और रोड पर कट की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने उत्तरी बाईपास के निर्माण कार्य को बंद करा दिया। जानकारी अधिकारियों को लगी तो परियोजना अधिकारी संजय वर्मा ग्रामीणों व किसानों के से वार्ता करने पहुंचे। काफी देर तक तक वार्ता के बाद समस्या का समाधान नहीं निकला तो अधिकारी वापस लौट गये। किसानों का कहना था आगरा उत्तरी बाईपास बलदेव क्षेत्र के किसानों की जमीन से निकाला है। जबकि बलदेव क्षेत्र के किसानों को बाईपास पर चढ़ने तक नहीं दिया जा रहा। कंजौली घाट व अकोस पर चढ़ने-उतरने को कट बने। मांग नहीं मानी तो रोड भी नहीं बनेगा। भाकियू भानु जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पहलवान ने आंदोलन तेज करने की बात कही। धरने में मल्ल सिंह छौंकर प्रधान, कृष्णा प्रधान, अमर सिंह प्रधान, वीरपाल प्रधान, विपती बाबा, लोटन दरोगा, उत्तम सिंह, शेर सिंह प्रधान, मोहन सिंह, हीरा सिंह, ओमवीर सिंह, हरिपाल सिंह, महावीर सिंह, रामवीर सिंह, मलखान सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, देवलाल, बनवारी लाल, वीरी भगत, बच्चू सिंह, जवाहर सिंह आदि शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.